टिप्पणियां सही नहीं दिखती ! क्या करें ?

नमस्कार,
मित्रो मेरी परेशानी यह है की जब मैं अपने ब्लॉग पर कोई पोस्ट करता हूँ , तो उसपे मिलने वाली टिप्पणियां सीधे पोस्ट के ऊपर दिखाई देती है । जिसके कारन न तो पोस्ट की अंतिम लाईने समझ में आती है और न ही टिप्पणियां। अब मैं तो ठहरा ब्लोगिंग में नौसीखिया तो मेरी तो समझ में कुछ आ ही नही रहा ! अब आप ही लोगो से उम्मीद है कुछ मदद कीजिये ।
मित्रो , मेरी एक और परेशानी है , जो ब्लोगिंग की शुरुआत से ही है। हो सकता की आप इसे पढ़कर हसें मगर क्या करू नये ब्लॉगर का संकोची स्वाभाव के कारन किसी से नही पूछ पाया । बात ये है की मैं अपने ब्लॉग पर अपनी पोस्ट से सम्बंधित चित्र डालना चाहता हूँ । मगर मुझे नही पता की चित्र कैसे डाले जाते है । एक बार उड़नतश्तरी वाले समीर जी से पूछा था .तो सर्वहितैषी समीर जी ने बताया की जी मेल खाते के पिकासा अल्बम के माध्यम से चित्र डाले जा सकते है . मगर मेरे जी मेल खाते के पिक्स अल्बम में चित्र कई कोशिशो के बाद भी नही जुड़े ! अगर आप में से कोई महानुभाव कोई सीधा सरल तरीका बता कर मेरी समस्या हल कर दे तो ये अबोध ब्लॉगर आजीवन आभारी रहेगा ।
धन्यवाद सहित आपका मुकेश पाण्डेय "चन्दन

सन्देश स्थानांतरण

कृपया मुझे बताइये अपने एक ब्लॉग से टिपण्णी सहित पोस्ट निकाल कर अपने ही किसी दूसरे ब्लॉग में लगाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए 
श्याम e-mail <sbjuneja@gmail.com >

प्रतिपल उत्कर्ष मिले .....

नव वर्ष और नव्दशक की हार्दिक शुभकामनाये !

आपको जीवन में प्रतिपल उत्कर्ष मिले

सफलताए प्रतिपल और प्रतिवर्ष मिले

आगामी वर्ष आपके लिए खुशिया ही लाये

और यह वर्ष खुशियों की याद बन कर जाये

रंग बिरंगे सुमन खिले आपके ह्रदय आँगन

चन्दन सी खुसबू का हो परिणय मनभावन

गम का कही नाम न हो , नित्य प्रति हर्ष मिले

आपको जीवन में प्रतिपल उत्कर्ष मिले

सूर्य सा हो गौरव आपका , कीर्ति चन्दन सी

स्थान शिखार्तम हो , इच्छा हो वंदन की

हर कदम पे सफलताए मिले , हर राह में रज फूलों की

यही कामना हमारी, विसरित करना बातें कुछ भूलो की

ख़ुशी शांति का पैगाम , यह सन्देश नववर्ष मिले

आपको जीवन में प्रतिपल उत्कर्ष मिले

आपका ही शुभेच्छोऊ मुकेश पाण्डेय "चन्दन"

अब काहे की चिंता…..आ गया है ना गूगल आईएमई (IME) (आफलाइन) इंडिक ट्रांसलिटरेसन टूल

ऐसे लोगों को जो कि पहली बार हिन्दी  में टाइप कर रहे होते थे, उन्हें सबसे अधिक गूगल इंडिक ट्रांसलिटरेसन टूल ही पसंद आता था। जो लोग अब तक गूगल ट्रांसलिटरेसन टूल से अब तक ऑनलाइन लिख रहे थे …..अब वह सीधे अपने कंप्यूटर पर आफ-लाइन भी फोनेटिक हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं| गूगल ने अपना इंडिक ट्रांसलिटरेशन आईएमई टूल ज़ारी कर दिया है। गूगल ने यह टूल एक साथ 14 भाषाओं (अरबी, फ़ारसी, ग्रीक, बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, तमिल, तेलगू और ऊर्दू) में टाइप करने के लिए ज़ारी किया है।

 इस टूल की विशेषताएं
  • इंटरनेट कनेक्सन  की कोई जरूरत नहीं
  • आसान की-बोर्ड जिसकी मदद से दुर्लभ और कठिन शब्द भी टाइप कर सकते हैं। 
  • शब्दों के संभावित विकल्पों का सुझाव
  • खोज का विकल्प जिस पर क्लिक करते ही गूगल शब्द-संबंधी खोज परिणाम
  • आपके पसंदीदा शब्दों का भविष्य में सुझाव 
  • फॉन्ट चयन, साइज चयन का विकल्प
इतनी जानकारी के बाद सभी यह जानना चाहेंगे कि कैसे और कहाँ से इसे डाउनलोड किया जाए और अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल किया जाए ? इसके लिए आप गूगल की डाउनलोड कड़ी का प्रयोग कर सकते हैं |जहाँ से इसे डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर लें |अपने कंप्यूटर में इसे इंस्टाल करने के लिए बढ़िया ट्यूटोरियल तकनीकी ब्लॉग e-मदद पर हिन्दयुग्म वाले शैलेश भाई द्वारा प्रस्तुत किया गया है| कोई दिक्कत आने पर संपर्क कर सकते है|

क्या भूत लग गया है .....इस ब्लॉग पर ? कोई मदद !!

क्या भूत लग गया है .....? पता नहीं क्या हो गया इस ब्लॉग की इस पोस्ट के साथ ?? यहाँ पोस्ट में डाली गयी सारी लिंक्स और उनकी पंक्तियाँ किसी और लिंक्स युक्त पंक्ति में बदल जाती हैं? आप खुद देखिये इस लिंक्स को खोलते ही सारी लाइन बदल जाती है पोस्ट की और उनके लिंक्स भी ?????


ध्यान  से  देखें  यह  पेज  लोड  होते  समय जब खुलता है तो यह पंक्तियाँ और उनके असली लिंक्स दिखाई पड़ते हैं ...

..... और जब पूरा पेज लोड हो चुका होता है तो अचानक पोस्ट की लाइने और उनके लिंक्स अचानक बदल जाते हैं....

ध्यान से देखिये और दोनों चित्रों की तुलना कीजिये  ! मैं अब तक इसका कारण नहीं समझ पा रहा हूँ!
अब तक शायद मैं इससे अनजान बना रहता ...यदि हिन्दी ब्लॉग टिप्स वाले आशीष खंडेलवाल जी इस पोस्ट के माध्यम से अपनी संकोची आपत्ति ना जताते !
प्रथम दृष्टया मैंने अपनी याददाश्त  के आधार पर इसे अपनी पोस्टिंग की गलती समझ कर मुआफी मांग ली कुछ इस तरह ...
आशीष जी !
मुआफी चाहूंगा .....यह आपकी विनम्रता ही है जो इसे आप छोटी आपत्ति के साथ पेश कर रहे हैं |आपके ध्यान दिलाने के बाद मैंने ध्यान दिया तो मालूम चला कि पहले मैं सभी तकनीकी ब्लॉग-पोस्ट्स के लिंक्स  को एक में ही पेश करने जा रहा था ..... पर लंबा होने पर ब्लॉग-वार पेश करने का मन बनाया | अफ़सोस कि आपकी असली एकल पोस्ट के बजाय वह  पुरानी  संयुक्त पोस्ट एडिट कर के चेंप दी ! जल्द बाजी में ऐसा करने के बाद आज आपके ध्यान दिलाने के बाद इसको चेक करने पर मालूम चला ! भूल सुधार कैसे किया जाए ..... इस पर मंथन चल रहा है !!जल्दी ही आपको सूचित करूँगा !
हम हमारी चिंता का समाधान आप के हवाले ..... क्योंकि कारण और  निवारण हमारे बूते से बाहर जो है  !!

मेरी सारी टिप्पणियां इकठ्ठी हो सकती हैं क्या...?


कई बार मेरे मन में आता है कि काश खुद की टिप्पणियां एक बार फिर से पढ़ पाता. अचानक से टिप्पणी करनी होती है..यह अचानक का लिखना कई बार बहुत ही सुन्दर लगता है. पर एक बार, पोस्ट के पुराने पड़ते ही फिर उन्हें खोजना आसान नहीं. क्या कोई ऐसी युक्ति या साफ्टवेयर है जिससे टिप्पणियां संग्रहीत की जा सकें...! 

काम की कड़ियों की अगली कड़ी में - Tech Prévue: तकनीक दृष्टा

काम की कड़ियों की अगली कड़ी में हाजिर है हमारे कवि ह्रदय तकनीकी ब्लॉगर विनय प्रजापति का "Tech Prévue: तकनीक दृष्टा" (साभार).......


पेश है अब इ -टिप्स ब्लॉग से मदद के कुछ लिंक्स

काम की कड़ियों की अगली श्रृंखला में पेश है अब इ -टिप्स ब्लॉग से मदद के कुछ लिंक्स साभार......

हिन्दी टाइपिंग औजार, ऑनलाइन हिन्दी लेखन औजार और काम की कुछ कड़ियाँ

हिन्दी टाइपिंग औजार, ऑनलाइन हिन्दी लेखन औजार और काम की कुछ कड़ियाँ



 (रवि रतलामी जी के ब्लॉग से साभार )
यहाँ दिखाई गयी अधिकांश कड़ियाँ रवि रतलामी जी के ब्लॉग के साइडबार में दिखाई गयी है | मदद के लिए इनको यहाँ पुनः प्रकाशित कर दिया गया है |

हिंदी ब्लॉग टिप्स के खजाने से मदद के लिंक - काम की कड़ियाँ

आज हिन्दी ब्लॉग जगत में कौन आशीष खंडेलवाल जी के हिन्दी ब्लॉग टिप्स से अपरिचित होगा | जाहिर है हर समय मदद के नुस्खे सुझाने वाले आशीष जी इसलिए इतने काम की टिप्स उपलब्ध करा पाए | उनके ब्लॉग से चुन कर लाये हैं हम आपके लिए काम की कडिया....(साभार)

इन्हें भी आजमाइए

कुछ एडवांस टिप्स

उपयोगी साधन

ट्रेफिक बढ़ाने के नुस्खे

वीडियो ट्यूटोरियल

लोकप्रिय प्रविष्ठियां

काम की टिप्स

उपयोगी जानकारी

चंद नुस्खे

ब्लॉग सजाइए

  © Blogger template 'A Click Apart' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP